Please wait
बरूईपुर दुष्कर्म और हत्या मामला : पीड़िता के परिजनों से मिलीं भाजपा नेता लाकेट चटर्जी और मंत्री अग्निमित्रा पाल Sudhir wins historic पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासा, किशोरी को जीवित ही तालाब में फेंका Sudhir wins historic अभिषेक बनर्जी के जांच में सहयोग नहीं करने पर सवाल, हाई कोर्ट ने दी आवाज का नमूना देने की नसीहत Sudhir wins historic बरूईपुर दुष्कर्म-हत्या मामला : डीजी सिध्दनाथ गुप्ता ने किया घटनास्थल का निरीक्षण Sudhir wins historic फीफा विश्व कप 2026: ब्राजील के स्टार खिलाड़ी नेमार जूनियर ने अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल से लिया संन्यास Sudhir wins historic बारुईपुर नाबालिग हत्याकांड : 6 सदस्यीय विशेष जांच दल गठित, एक और आरोपित गिरफ्तार Sudhir wins historic शादी के बंधन में बंधे आमिर खान और गौरी स्प्रैट Sudhir wins historic बंगाल में भारी बारिश का अलर्ट, तटीय जिलों में प्रशासन सतर्क Sudhir wins historic तृणमूल प्रदेश अध्यक्ष पद से इस्तीफे के बाद चंद्रिमा भट्टाचार्य ने ऋतब्रत बनर्जी गुट के नेताओं से की मुलाकात, अटकलें तेज Sudhir wins historic वैभव सूर्यवंशी ने डेब्यू करते ही रचा इतिहास, तोड़ा सचिन तेंदुलकर का 37 साल पुराना महारिकॉर्ड Sudhir wins historic

भारत को स्वदेशी ड्रोन रोधी प्रणालियों को मजबूत करने पर ध्यान केंद्रित करना चाहिए : ​सीडीएस

सीडीएस ने यह भी कहा कि ऑपरेशन सिंदूर के दौरान पाकिस्तान ने 10 मई को निहत्थे ड्रोन और लोटर हथियारों का इस्तेमाल किया​, लेकिन उनमें से कोई भी वास्तव में भारतीय सैन्य या नागरिक बुनियादी ढांचे को कोई नुकसान नहीं ​पहुंचा सका।

16 Jul 2025

भारत को स्वदेशी ड्रोन रोधी प्रणालियों को मजबूत करने पर ध्यान केंद्रित करना चाहिए : ​सीडीएस

नई दिल्ली। पाकिस्तान के खिलाफ ऑपरेशन 'सिंदूर' के दौरान भारतीय सेनाओं को मिले सबक के आधार पर चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ (सीडीएस) जनरल अनिल चौहान ने उभरते हवाई खतरों के विरुद्ध भारत की रक्षा को मजबूत करने पर ध्यान केंद्रित करने का आग्रह किया।सीडीएस ने यह भी कहा कि ऑपरेशन सिंदूर के दौरान पाकिस्तान ने 10 मई को निहत्थे ड्रोन और लोटर हथियारों का इस्तेमाल किया​, लेकिन उनमें से कोई भी वास्तव में भारतीय सैन्य या नागरिक बुनियादी ढांचे को कोई नुकसान नहीं ​पहुंचा सका।

राजधानी के मानेकशा सेंटर में एकीकृत रक्षा स्टाफ मुख्यालय ने बुधवार को थिंक-टैंक सेंटर फॉर जॉइंट वारफेयर स्टडीज के सहयोग से 'यूएवी और सी-यूएएस के क्षेत्र में विदेशी ओईएम से वर्तमान में आयात किए जा रहे महत्वपूर्ण घटकों का स्वदेशीकरण' विषय पर एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित की। उद्घाटन सत्र के अपने मुख्य भाषण में सीडीएस ने कहा कि ड्रोन वास्तविकता का प्रमाण हैं और हाल के संघर्षों में उनकी व्यापक उपयोगिता दर्शाती है कि कैसे ड्रोन अपने आकार या कीमत के अनुपात में सामरिक संतुलन को असमान रूप से बदल सकते हैं।​ सीडीएस ने जोर देकर कहा कि ऑपरेशन सिंदूर ने हमें दिखाया है कि हमारे भूभाग और हमारी ज़रूरतों के लिए स्वदेशी रूप से विकसित यूएएस, सी-यूएएस क्यों महत्वपूर्ण हैं।

सीडीएस चौहान ने कहा कि कार्यशाला के दौरान स्वदेशी ड्रोन और एंटी-ड्रोन सिस्टम की तत्काल आवश्यकता पर जोर दिया। ऑपरेशन सिंदूर से मिले सबक पर प्रकाश डालते हुए उन्होंने चेतावनी दी कि विदेशी तकनीक पर निर्भरता राष्ट्रीय तैयारियों को कमजोर करने के साथ ही उत्पादन को सीमित करती है, क्योंकि चौबीसों घंटे उपलब्धता के लिए महत्वपूर्ण पुर्जों की कमी होती है। आत्मनिर्भरता के सिद्धांत को रेखांकित करते हुए जनरल चौहान ने कहा कि हम उन आयातित विशिष्ट तकनीकों पर निर्भर नहीं रह सकते, जो हमारे आक्रामक और रक्षात्मक अभियानों के लिए महत्वपूर्ण हैं। उन्होंने कहा कि असममित ड्रोन युद्ध बड़े प्लेटफार्मों को कमजोर बना रहा है, जिससे सेनाओं को वायु सिद्धांतों, सी-यूएएस के विकास और वैचारिक पहलुओं पर पुनर्विचार करने की जरूरत है।

सीडीएस ने यह भी कहा कि ऑपरेशन सिंदूर के दौरान पाकिस्तान ने 10 मई को निहत्थे ड्रोन और लोटर हथियारों का इस्तेमाल किया​, लेकिन उनमें से कोई भी वास्तव में भारतीय सैन्य या नागरिक बुनियादी ढांचे को कोई नुकसान नहीं ​पहुंचा सका।​ जनरल चौहान ने कहा कि उनमें से ज्यादातर को गतिज और गैर-गतिज तरीकों के संयोजन से निष्क्रिय कर दिया गया​ और कुछ को लगभग बरकरार हालत में बरामद किया गया। ​इसलिए यूएवी और मानव रहित हवाई प्रणालियों में आत्मनिर्भरता हासिल करना भारत के लिए रणनीतिक रूप से अनिवार्य है। हमें अपनी सुरक्षा के लिए निवेश और निर्माण करना होगा।

युद्ध में ड्रोन के उपयोग पर चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ जनरल अनिल चौहान ने कहा कि जब हम ड्रोन के बारे में बात करते हैं, तो आपको क्या लगता है कि ये क्या हैं? ये युद्ध में विकासवादी बदलाव ला रहे हैं या क्रांतिकारी बदलाव? मुझे लगता है कि उनका विकास विकासवादी है और युद्ध में उनका उपयोग बहुत क्रांतिकारी रहा है। जैसे-जैसे उनकी तैनाती और दायरे का एहसास बढ़ा, तो सेना ने क्रांतिकारी तरीके से ड्रोन का उपयोग करना शुरू कर दिया, आपने हमारे द्वारा लड़े गए कई युद्धों में ऐसा देखा है। सीडीएस जनरल अनिल चौहान ने मानेकशॉ सेंटर में यूएवी और सी-यूएएस के क्षेत्रों में विदेशी ओईएम से वर्तमान में आयात किए जा रहे महत्वपूर्ण घटकों के स्वदेशीकरण पर प्रदर्शनी का दौरा भी किया। 

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


भारत को स्वदेशी ड्रोन रोधी प्रणालियों को मजबूत करने पर ध्यान
सीडीएस ने यह भी कहा कि ऑपरेशन सिंदूर के दौरान पाकिस्तान ने 10 मई को निहत्थे ड्रोन और लोटर हथियारों का इस्तेमाल किया​, लेकिन उनमें से कोई भी वास्तव में भारतीय सै





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News